![]()
पांकी प्रखंड के महुगांई गांव में महुगांई डैम की मुख्य नहर पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर नहर की मापी कराने, अतिक्रमण हटाने और सफाई की मांग की है। आरोप है कि नहर के बीच पक्का मकान बनने से पानी का बहाव रुक गया है। इससे परसिया, भांग, महुगांई और सगालीम गांवों की 150 एकड़ से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई ठप है। धान की फसल सूखने लगी है और किसान डीजल पंप से सिंचाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डैम का फाटक खोलने पर पानी बस्ती में घुसने की आशंका भी जताई है। वहीं, गुलाबी भुइयां ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि घर के नीचे पानी निकलने की जगह है। कचरे और मिट्टी से नहर जाम है। जबकि सीओ मेरवाड़ी साहू ने कहा कि स्थल निरीक्षण और मापी के बाद अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई होगी।
150 एकड़ में सिंचाई ठप:महुगांई डैम की नहर में बना लिया मकान
