Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेटेट-2026:अभ्यर्थी परीक्षा खत्म होने के बाद भी नहीं छोड़ सकेंगे सीट, ओएमआर की गिनती के बाद ही रूम से छुट्टी मिलेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Candidates Will Not Be Able To Leave Their Seats Even After The Exam Is Over; They Will Be Released From The Room Only After The OMR Sheets Are Counted.

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जैक : 1 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, नियम तोड़ने पर रद्द हो सकती है उम्मीदवारी

परीक्षा का समय पूरा हो गया, सवालों के जवाब भी दे दिए, लेकिन इसके बाद भी अभ्यर्थी बाहर नहीं निकल सकेंगे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 में परीक्षा खत्म होने के बाद भी अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। वीक्षक यानी परीक्षा कक्ष में निगरानी करने वाले शिक्षक जब तक ओएमआर शीट की गिनती पूरी नहीं कर लेंगे, तब तक बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने निर्देश दिया है कि वीक्षक की अनुमति के बिना अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकता।

परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो तुरंत वीक्षक को बताना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। केंद्र पर समय से पहुंचने से लेकर परीक्षा खत्म होने तक नियमों का ध्यान रखना होगा।

वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है

  • सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा केंद्र का गेट: 1 नवंबर को पहली पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रवेश-पत्र के अनुसार, अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • प्रवेश-पत्र और मूल पहचान पत्र जरूरी: परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र की मुद्रित प्रति और मूल वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र में दर्ज विवरण और निर्देश पहले ही पढ़ लें। रिपोर्टिंग समय और प्रवेश से जुड़े निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
  • मोबाइल से स्मार्ट वॉच तक पर रोक: हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन, किताबें व नोट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ओएमआर शीट भरने के लिए नीला या काला बॉल पेन साथ रखें। प्रतिबंधित साधनों का इस्तेमाल करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • भाषा, विषय या श्रेणी नहीं बदल सकेंगे: प्रवेश-पत्र में दर्ज भाषा, विषय या श्रेणी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा से पहले अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र में दर्ज विवरण जांच लें। परीक्षा प्राधिकरण को किसी भी चरण में अभ्यर्थी के अपात्र पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार है।

अभ्यर्थी इन 9 बातों का रखें ध्यान

  • हर हाल में प्रवेश-पत्र में दर्ज रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • प्रवेश-पत्र की मुद्रित प्रति और मूल वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • नीला या काला बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
  • ओएमआर शीट पर पहले से मुद्रित विवरण का मिलान करें।
  • दूसरे अभ्यर्थी की ओएमआर शीट मिलने या किसी तरह की गड़बड़ी दिखने पर तुरंत वीक्षक को बताएं।
  • प्रतिबंधित साधनों का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
  • परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट की गिनती पूरी होने और वीक्षक की अनुमति मिलने तक कक्ष में ही रहें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles