Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी- ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे आरोपी करंट से झुलसे:एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर; पुलिस बोली- सीसीटीवी कैमरा खंगाल रहे


गयाजी के इमामगंज पुलिस अनुमंडल के कोठी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देवरिया गांव की है। रात में ही घायल को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला ट्रांसफार्मर चोरी की कोशिश के दौरान करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। मृतक इमामगंज का, घायल बलीबथान गांव का रहने वाला मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के बड़ीखाप गांव निवासी मोहम्मद गुलाम अहमद राजा (30) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान दुबहल पंचायत के बलीबथान गांव निवासी मकसूद खान (28) के रूप में की गई है। दोनों सोमवार की रात देवरिया गांव में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में गुलाम अहमद राजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद कोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है। चोरी की कोशिश के दौरान हादसे की आशंका इमामगंज के डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि मृतक बड़ीखाप गांव का रहने वाला था। प्रथम दृष्टया ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है। लेकिन यह पुष्ट नहीं है। जांच चल रही है। कोठी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ व इलाके कुछ सीसीटीवी खंगाले ज्जे रहे हैं। ट्रांसफर से छेड़छाड़ की बात भी सामने आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles