Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुंदरकांड के संगीतमय पाठ से गूंजा श्याम मंदिर

सिटी रिपोर्टर | रांची हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल की ओर से 227वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। मंदिर परिसर राम सिया राम के सामूहिक गायन और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के आचार्य की अगुवाई में बलराम मोदी से अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई गई और केसरिया पेड़ा, गुड़-चना व फल का भोग अर्पित किया गया। पाठवाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने ढोलक-ढपली के साथ गणेश वंदना के बाद हनुमान चालीसा पाठ कराया, फिर उपस्थित श्रद्धालुओं से संगीतमय सुंदरकांड पाठ कराया गया। बीच-बीच में भजन गायन भी हुआ। पाठ के बाद पुनः हनुमान चालीसा, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका और महामंत्री गौरव अग्रवाल के अनुसार मंदिर में 31 अक्टूबर को 222वां श्याम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles