Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में पैसे के विवाद में मां-बेटे की पिटाई:नशे में धुत युवकों पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप; लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल


आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित बिहारी मिल छठिया घाट के पास बुधवार की शाम पैसे के विवाद को लेकर मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। घायल महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत सातवार थाना क्षेत्र के असवान टोठा गांव निवासी 55 साल हीरामुनी देवी और उनके 29 साल के बाद बिट्टू नट के रूप में हुई है। मां-बेटा फिलहाल नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल छठिया घाट के पास किराए के मकान में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। जबरन पांच हजार रुपये की मांग करने का आरोप घायल बिट्टू नट ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के दो युवक नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और जबरन पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उसने पैसा देने से इनकार किया तो आरोपियों ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब उसकी मां हीरामुनी देवी उसे बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ितों ने स्थानीय निवासी ढकेलु और उसके एक साथी पर जबरन रंगदारी मांगने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles