![]()
गोपालगंज में लकड़ी उठाते समय महिला को रसल वाइपर सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। उनकी हालत नाजुक है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार गांव की है। घायल की पहचान सुरेंद्र मुसहर की पत्नी सुगांति देवी(50) के रूप में हुई है। लकड़ी से निकलकर सांप ने डंसा परिजनों के मुताबिक, सुगांति देवी घर में लकड़ी इकट्ठा कर रखी थी। लकड़ी के अंदर छिपे सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। उनके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सांप के डंसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
