होली पर महानगरों से घर लौटना महंगा:विमान किराया ढाई गुणा तक पहुंचा, ट्रेनों में लंबी वेटिंग; आनंद विहार-रांची स्पेशल ट्रेन की घोषणा

Date:


होली 4 मार्च को है, लेकिन त्योहार से पहले ही घर लौटने की जद्दोजहद तेज हो गई है। महानगरों से रांची आने वाले यात्रियों को इस बार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर हवाई किराया सामान्य से ढाई से तीन गुना तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति ने परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों से आने वाली फ्लाइटों में सीटों की भारी कमी है। रेलवे ने महानगरों से होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा नहीं की है इस कारण नियमित ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई है। ट्रैवल एजेंसियों के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में इन्क्वायरी पहुंच रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई यात्रियों को मजबूरी में महंगे हवाई टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। त्योहार की खुशियां मनाने घर लौटना इस बार यात्रियों के लिए आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से भारी पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि विकल्प के तौर पर प्राइवेट गाड़ियां भी ज्यादा पैसे ले रही हैं। फ्लाइट में सीटों की उपलब्धता भी कम
होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। झारखंड चैंबर की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन व दृष्टि ट्रैवल्स के संचालक शैलेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन 50 से अधिक इन्क्वायरी मिल रही हैं। फ्लाइट का किराया सामान्य से तीन गुना तक पहुंच गया है और सीटें भी सीमित हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों की स्थिति
कोलकाता-रांची बंदे भारत एक्सप्रेस में 2 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है।
18615: हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्स में दो मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है।
18310 : जम्मू तवी संबलपुर एक्स के स्लीपर व सेकेंड एसी में दो मार्च तक रिग्रेट है।
12826 : झारखंड संपर्क क्रांति साप्ताहिक में 4 मार्च तक वेटिंग है।
12878 : नई दिल्ली-रांची गरीब रथ में होली तक 150 वेटिंग है।
12818 : झारखंड एक्सप्रेस दिल्ली-हटिया में होली तक सभी श्रेणी में वेटिंग।
12811 लोकमान्य-हटिया में होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग।
22357 : एलटीटी-गया एक्स साप्ताहिक में 27 फरवरी को स्लीपर में सौ से ज्यादा वेटिंग।
18638 बेंगलुरु-हटिया साप्ताहिक में तीन को सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग
13352 : एल्लेपी-धनबाद में होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग। होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: रांची-आनंद बिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
इधर, होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी और 7 मार्च को रांची से शाम 4.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02878 आनंद विहार-रांची स्पेशल 1 मार्च और 8 मार्च को आनंद विहार से शाम 19.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 19.10 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से भी महानगर जाने का किराया ज्यादा
होली की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने और अपने घर जाने के लिए यात्रा कर रहे हैं, जिससे किरायों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों के लिए हवाई किराया ढाई से तीन गुना तक बढ़ गया है। ट्रैवल एसोसिएशन के शंकर रॉय ने बताया कि लोग होली में अन्य शहरों के लिए रवाना हो रहे हैं। टिकटों की उपलब्धता कम हो गई है। होली के लिए चलाईं गईं स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध
झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन के सह सचिव ऋतिक राज ने कहा कि कई होली स्पेशल ट्रेनें रांची वाया चलाई जा रही हैं। रांची से गोरखपुर और झंझारपुर के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। वाया रांची चलने वाली ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp