डायन-बिसाही के आरोप में वृद्धा की हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

Date:

गुमला|पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा अंबा टोली गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय मंगरी देवी के रूप में हुई है। उनका शव गोजा जंगल से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार मंगरी देवी बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पड़रा पानी गांव की ओर निकली थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोजा जंगल में उनकी हत्या कर दी। बाद में गांव के राहगीरों ने शव देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। गुमला|बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जोरी बनालात निवासी 20 वर्षीय श्याम उरांव और 19 वर्षीय सुष्मिता केरकेट्टा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम दोनों बाइक से बिशुनपुर से गुमला आए थे। शाम करीब 6 बजे लौटने के दौरान टोटाम्बी के समीप सामने से आ रही एक बुलेट बाइक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और बुलेट से जोरदार टक्कर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp