किशनगंज में अवैध खनन पर कार्रवाई:2 थानों की पुलिस ने 8 मिट्टी लदे ट्रैक्टर किए जब्त, सरकार को लाखों का नुकसान

Date:


किशनगंज पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मिट्टी लदे 8 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। जिले में खनन विभाग और पुलिस लगातार अवैध खनन पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं। मिट्टी और बालू के अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पहली कार्रवाई कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र में की गई। कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 3 ट्रैक्टर जब्त किए। प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और जब्त ट्रैक्टरों को थाने लाया गया है। खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने 2 मिट्टी लदे ट्रैक्टर पकड़े दूसरी कार्रवाई पौआखाली थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने सरायकुडी से 3 और पेटभरी से 2 मिट्टी लदे ट्रैक्टर पकड़े। इन ट्रैक्टरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। सभी 5 ट्रैक्टरों को थाने में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग के वरीय अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। इन सभी ट्रैक्टरों में अवैध रूप से मिट्टी लदी हुई थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। जब्त किए गए सभी वाहनों का उचित चालान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Virat Kohli pens emotional note after demise of Rinku Singh’s father | Cricket News

Kolkata Knight Riders owner and actor Shah Rukh...

Veg Soya Keema Biryani – My Food Story

This Veg Soya Keema Biryani is a rich, layered,...

Aadhar Housing Finance Stock Sees Promoter Shift as Entities Restructure Holdings

Synopsis: Aadhar Housing Finance witnessed a complete promoter transition...
Join Us WhatsApp