Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी पर छापेमारी:एक्सपायरी दवाएं जब्त, एक हिरासत में; एक पैथोलॉजी सील


बांका के बाराहाट प्रखंड में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के खिलाफ सिविल सर्जन द्वारा गठित जांच टीम ने कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध नर्सिंग होम और जांच घरों के विरुद्ध छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। जांच टीम ने बाराहाट प्रखंड में लगभग आधा दर्जन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी की जांच की। इस दौरान कई संस्थानों में अनियमितताएं सामने आईं। थाना गेट के सामने स्थित एम राजा क्लीनिक पर छापेमारी में कई एक्सपायरी दवाएं और ऑपरेशन से संबंधित सामग्री जब्त की गईं। मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नर्सिंग होम के कागजात फिलहाल संतोषजनक पाए गए टीम ने बाराहाट बाजार के पास स्थित नीलम हेल्थ केयर की भी जांच की। यहां डॉक्टर अंजनी कुमार से पूछताछ की गई। नर्सिंग होम के कागजात फिलहाल संतोषजनक पाए गए, लेकिन अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई बड़ा ऑपरेशन, विशेषकर सिजेरियन, न किया जाए। पैथोलॉजी का संचालक जांच टीम को देखते ही फरार बाराहाट ब्लॉक के सामने संचालित एक पैथोलॉजी का संचालक जांच टीम को देखते ही फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उस पैथोलॉजी को सील कर दिया। डफरपुर स्थित गुलाब क्लीनिक में भी छापेमारी हुई, जहां एक महिला कंपाउंडर ने भागने का प्रयास किया, जिसे टीम ने पकड़कर पूछताछ की। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लगाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles