![]()
शेखपुरा में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की जिला इकाइयों को सशक्त बनाना, खोए हुए जनाधार को वापस पाना और उसका विस्तार करना है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के झारखंड से आए पर्यवेक्षक जयशंकर पाठक ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ बिहार प्रदेश कमेटी के पर्यवेक्षक गुंजन पटेल और प्रभाकर झा भी मौजूद थे। अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए जितेंद्र नाथ, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रौशन कुमार, राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, पप्पू राज मंडल, प्रमोद यादव, विपिन चौरसिया, शंभू सिंह, अशोक सिंह और रामकृष्ण सिंह सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय ‘आजाद हिंद आश्रम’ में शुरू हुआ यह अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पहले से ही विकेंद्रीकृत राष्ट्रीय पर्यवेक्षक जयशंकर पाठक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पहले से ही विकेंद्रीकृत है, लेकिन इसकी शक्ति पटना और दिल्ली में केंद्रित दिखती थी। इस विकेंद्रीकरण की अवधारणा को मजबूत करने और जिला स्तर से पार्टी में नई जान फूंकने के लिए यह अभियान पूरे देश में एक साथ शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद अधिवेशन के बाद यह अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य देश के सभी 690 जिलों में संगठन को नए सिरे से मजबूत करना और जिला अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपना है। इसके तहत पार्टी के सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा, और उनके द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर ही आलाकमान नीति निर्धारण का काम करेगा। पार्टी के सबसे शक्तिशाली उपकरण के रूप में कार्य करेगी पार्टी की जिला इकाई पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई लोगों की सेवा में तत्पर रहते हुए पार्टी के सबसे शक्तिशाली उपकरण के रूप में कार्य करेगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना और उसे सशक्त बनाना है। केंद्रीय नेतृत्व तक जमीनी स्तर की बातें इन्हीं जिला इकाइयों के माध्यम से पहुंचेंगी।
शेखपुरा में कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान:झारखंड से पहुंचे सुपरवाइजर ने किया शुभारंभ, 2 दिन चलेगा कार्यक्रम
Date:




