गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई की है। आज एक नाबालिग बदमाश को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 6.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। आरपीएफ गया की टीम, सीआईबी और सीपीडीएस इकाई के साथ अपराध नियंत्रण और निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के दिल्ली छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पिट्ठू बैग के साथ तेजी से बाहर जाते देखा गया। संदेह के आधार पर टीम ने उसे किलोमीटर संख्या 470/11 के पास रोककर पूछताछ की। पूछताछ में बदमाश ने अपना पता बिहार के नवादा का बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से कुल 6.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हरियाणा में बिक्री के लिए चिह्नित थीं बोतलें सभी बोतलें हरियाणा में बिक्री के लिए चिह्नित थीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की और नाबालिग बदमाश को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया। इस संबंध में कांड संख्या 57/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
गया जंक्शन पर 6 लीटर विदेशी शराब जब्त:पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, 21 हजार रुपए शराब की कीमत