Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रोशना थाना में शांति समिति की बैठक:होली पर डीजे प्रतिबंधित, 'झुमटा' निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य


कटिहार जिले के रोशना थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान होली पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जिसे शांतिपूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में बताया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा और गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे। होली के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। होली में ‘झुमटा’ निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य थाना प्रभारी कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि होली में ‘झुमटा’ निकालने के लिए संबंधित लोगों को थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी जुलूस या ‘झुमटा’ को निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अंचल अधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को संयम और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति व सद्भाव बनाए रखने की बात कही। बैठक में सरपंच असगर खान, राधे श्याम क्रांति, परिमल मंडल, प्रहलाद शर्मा और मियां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles