![]()
जमुई के झाझा प्रखंड में सरफराज अंसारी नामक एक पंचर बनाने वाले व्यक्ति ने 25 फीट लंबी पुलिया का निर्माण किया है। उनकी इस पहल से लगभग 40 गांवों की हजारों आबादी को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिली है। सरफराज ने 2019 में लिया था संकल्प सरफराज ने यह संकल्प वर्ष 2019 में लिया था, जब बरसात के दौरान उफनती नदी पार करते समय कठिनाइयों के चलते उनकी दादी का निधन हो गया था। इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया और उन्होंने ठान लिया कि अब किसी ग्रामीण को नदी पार करने में जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। 3 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची यह पुलिया तैयार आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद, सरफराज ने अपनी रोज की कमाई से थोड़ी-थोड़ी बचत शुरू की। धीरे-धीरे ग्रामीणों ने भी इसमें सहयोग और श्रमदान किया। बिना किसी सरकारी सहायता के, उन्होंने लगभग 25 फीट लंबी, 13 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची यह पुलिया तैयार की। इस पुलिया के बनने से अब बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को बाजार पहुंचने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी सहूलियत हो रही है। यह पुलिया 40 गांवों के लोगों के लिए जीवनरेखा बन गई है। सरफराज अंसारी ने कहा, “दादी को खोने के बाद मैंने तय किया कि गांव के लोगों को अब नदी पार करने में परेशानी नहीं होने दूंगा। अपनी कमाई और गांव वालों के सहयोग से यह पुलिया बन पाई है। लोगों को राहत मिल रही है, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।” स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल को प्रेरणादायक बताया है।
पंचर बनाने वाले सरफराज ने बनाई 25 फीट लंबी पुलिया:40 गांवों को मिली राहत, दादी की मौत से लिया था संकल्प
Date:




