Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जय श्रीश्याम के गूंजे जयकारे, तांडव नृत्य व झांकियों ने मोहा मन

जय श्रीश्याम के गूंजे जयकारे, तांडव नृत्य व झांकियों ने मोहा मन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र स्थित श्रीश्याम मंदिर, झाझा में आयोजित श्याम महोत्सव के तहत शुक्रवार को तीन दिवसीय फागुन मेलो के अवसर पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा अग्रवाल पंचायत भवन से प्रारंभ होकर नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ निशान अर्पित किया. ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. श्रद्धालु केसरिया व अन्य रंगों की ध्वज-पताका और पगड़ी धारण कर हाथों में निशान लिए चल रहे थे. पूरे मार्ग में “जय श्री श्याम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. अधिकांश श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में नजर आए. यात्रा के दौरान कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं. राधा-कृष्ण, माता काली, शिव-पार्वती सहित कई आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. बाहर से आये कलाकारों ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ झूम उठे. श्याम भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए फागुन भजनों पर नाचते-गाते नजर आये. कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति अध्यक्ष संजय बांका उर्फ गुड्डू जी एवं मंत्री अनिल सुल्तानियां उर्फ चप्पूजी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में झाझा से बाहर रहने वाले मारवाड़ी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं. तीनों दिन भजन-कीर्तन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाती है. पूरे आयोजन के दौरान शोभायात्रा को संतुलित एवं व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा.

The post जय श्रीश्याम के गूंजे जयकारे, तांडव नृत्य व झांकियों ने मोहा मन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles