Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कैडेट्स ने गुलाल लगाकर दिया एकता और सौहार्द का संदेश


भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनुज कुमार तथा एनसीसी की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी उपस्थित रहीं। समारोह का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व के माध्यम से आपसी सद्भाव, सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है,जो लोगों को आपसी भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बांधता है। वहीं प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और एकता के प्रतीक होते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र एवं छात्राओं के दोनों समूहों ने प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और प्रो. विनीता कुमारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह ने न केवल त्योहार की परंपरा को जीवंत किया, बल्कि एनसीसी कैडेट्स के बीच आपसी एकता और सामंजस्य को भी मजबूत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles