Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी के करीबी देवा गुप्ता को SIT ने दबोचा:पटना में पूछताछ के बाद छोड़ा; हत्या-लूट समेत 28 केस; मोतिहारी पुलिस की लिस्ट में टॉप पर था


बिहार STF ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव के करीबी RJD नेता देवा गुप्ता को गिरफ्तार किया है। देवा पर 1 लाख के इनाम की घोषणा भी हुई थी। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राधिका अपार्टमेंट में छापेमारी कर ये गिरफ्तारी की गई है। SFT ने गुप्त सूचना के आधार पर राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-301 पर दबिश दी, यहीं से देवा गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का पति है। 2025 में राजद ने देवा गुप्ता को मोतिहारी से अपना कैंडिडेट बनाया था। गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। देवा की पत्नी प्रीति कुमारी ने भास्कर से बातचीत में बताया कि, एसटीएफ में उन्हें हिरासत में लिया था, पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। दो केस में कोर्ट का स्टे लगा हुआ है, बाकी सब केस में पति बेल पर है। STF हमें बेवजह परेशान कर रही है। हिट लिस्ट में सबसे ऊपर था देवा करीब 2 महीने पहले देवा गुप्ता को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने देवा गुप्ता पर की जाने वाली सख्त कार्रवाई और उस पर घोषित एक लाख रुपए के इनाम पर सुनवाई पूरी होने तक रोक लगा दी थी। इस आदेश के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई रुक गई थी। मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 100 अपराधियों की लिस्ट तैयार की थी। इस ‘हिट लिस्ट’ को DIG के पास भेजा गया था। लिस्ट में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या और लूट के आरोपी शामिल थे। इसमें देवा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर था। पुलिस के अनुसार, उस पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। दो मामलों में वो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। मोतिहारी पुलिस की हिट लिस्ट में देवा सबसे ऊपर था। SP ने 10 दिनों में सरेंडर करने को कहा था देवा पर दर्ज मामलों के आधार पर SP ने उस पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। उसे 10 दिनों के भीतर कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित 10 दिनों की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही देवा गुप्ता ने उच्च न्यायालय का रुख किया। इसके बाद देवा ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें पहले से दाखिल अपनी अग्रिम जमानत अर्जी का हवाला दिया। याचिका में उसके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों और वर्तमान कानूनी स्थिति का भी जिक्र किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा था, देवा गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका अभी प्रक्रियाधीन है। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जब तक इस जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक पुलिस संबंधित मामलों में देवा गुप्ता के खिलाफ कोई भी सख्त या दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। देवा की पत्नी प्रीति कुमारी मोतिहारी की मेयर हैं। पहले पत्नी को मेयर बनवाया फिर खुद के लिए टिकट मांगा 2025 में देवा गुप्ता के सामने बीजेपी के प्रमोद कुमार के खिलाफ खड़े हुए थे। देवा की राजनीति शुरुआत मेयर के चुनाव से हुई थी। पत्नी को मेयर के चुनाव 2022 में खड़ा किया था और चुनाव जीता था। उसके बाद लोकसभा चुनाव में टिकट का दावा ठोका, लेकिन टिकट नहीं मिला, उसके बाद विधानसभा में खुद पहली बार हाथ आजमाया। 2025 में राजद ने देवा को मोतिहारी से टिकट दिया था। JDU नेता नीरज कुमार ने कहा था तेजस्वी देवा और रमीज के साथ विदेश दौरे पर गए हैं। एनिवर्सरी के दिन हुई गिरफ्तारी देवा गुप्ता की गिरफ्तारी एनिवर्सरी के दिन हुई है। देवा ने 8 घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट से पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिदगी का सबसे खूबसूरत सफर तुम्हारे साथ शुरू हुआ। जिस तरह से तुम पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हो, वह सचमुच अतुलनीय है। तुमने जिस तरह मोतिहारी की जनता के सामने स्वयं को सिद्ध किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। हम जिस क्षेत्र एवं समाज से आते हैं, वहां महिलाओं को अक्सर काठ की मूर्ति समझा जाता है, लेकिन तुमने अपनी योग्यता और क्षमता से यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं होतीं। तुम मेरी दुनिया की सबसे प्यारी खुशी हो। तुम केवल मेरी पत्नी ही नहीं, बल्कि मेरा गर्व और अभिमान हो। आज हमारी शादी की सालगिरह का यह पावन दिन हम दोनों के जीवन का एक विशेष पड़ाव है। इस खूबसूरत साथ, विश्वास और प्रेम के लिए तुम्हें दिल से सालगिरह की ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा यह साथ यूं ही बना रहे और तुम हमेशा इसी बुलंदी के साथ समाज एवं क्षेत्र की सेवा करती रहो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles