Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

bhagalpur news. 1289 छात्राओं के आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित

bhagalpur news. 1289 छात्राओं के आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 19 महाविद्यालयों में 1289 छात्राओं के आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने टीएमबीयू से संबद्ध सभी चिह्नित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अविलंब सत्यापन कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 159 आवेदन एसएम कॉलेज में लंबित हैं, जबकि शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज में 125 आवेदन पेंडिंग हैं. सबसे कम मोद नारायण महाविद्यालय, अंबा में चार आवेदन लंबित हैं. जिले में कुल 27,876 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 18,686 छात्राओं को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 7,901 का भुगतान राज्य स्तर पर लंबित है. डीईओ ने शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

समावेशी शिक्षा योजनाओं का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मो इम्तियाज आलम

भागलपुर – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के मो इम्तियाज आलम शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों से संबंधित योजनाओं और समावेशी शिक्षा की प्रगति की समीक्षा के लिए भागलपुर पहुंचे. उन्होंने भागलपुर व मुंगेर प्रमंडल के जिलों में केजीवीबी और संसाधन केंद्रों के आया/हेल्परों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया तथा मायागंज अस्पताल परिसर स्थित नाइट हेल्ड शेल्टर का निरीक्षण किया. प्रशिक्षण की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया. इस दौरान डीपीओ बबीता कुमारी, कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, मास्टर प्रशिक्षक अमित कुमार, नागेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे.

डीएलएड आंतरिक मूल्यांकन में लापरवाही, दो व्याख्याता निलंबित

संवाददाता, भागलपुरसत्र 2023-25 डीएलएड परीक्षा 2025 के द्वितीय वर्ष के आंतरिक मूल्यांकन में गंभीर लापरवाही पर भागलपुर स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, फुलवरिया के दो व्याख्याताओं को निलंबित किया गया है. एससीईआरटी निदेशक दिनेश कुमार ने पत्र जारी किया. निलंबितों में तत्कालीन व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य राहुल पटेल और व्याख्याता मीनाक्षी कुमारी शामिल हैं. परीक्षार्थी याहयान अंसारी के विषय एस-1 में अंक दर्ज नहीं होने से परिणाम अनुत्तीर्ण हुआ. स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई की गई. राहुल पटेल का मुख्यालय डायट किशनगंज व मीनाक्षी कुमारी का डायट बांका निर्धारित किया गया है. विभागीय कार्यवाही अलग से होगी.

शिक्षक काउंसलिंग में तकनीकी गड़बड़ी, 46 में 14 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

भागलपुर: इन हाउस 18 माह का प्रशिक्षण पूरा कर शिक्षक बनने वाले 46 अभ्यर्थियों की शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग में काउंसलिंग कराई गई. शुरुआत में बायोमेट्रिक उपस्थिति के दौरान स्क्रीन पर काउंसलिंग पूर्ण होने व दस्तावेज प्रिंट का संदेश दिखने से भ्रम की स्थिति बन गई. सूचना मुख्यालय को दी गई, जिसके बाद तकनीकी समस्या दूर कर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई. डीपीओ स्थापना अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि 46 में केवल 14 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनकी काउंसलिंग पूरी हुई. अनुपस्थितों को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा. प्रक्रिया पारदर्शी रही.

The post bhagalpur news. 1289 छात्राओं के आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles