Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में युवक का शव कोयल नदी में मिला:पत्नी को परीक्षा दिलाने के बाद ससुराल आया था, गला दबाकर हत्या की आशंका


पलामू के चैनपुर में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका निर्वस्त्र शव चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार-सिंगरा मुख्य मार्ग पर चेड़ाबार गांव के पास कोयल नदी से बरामद किया गया। युवक अपनी पत्नी को इंटर की परीक्षा दिलाने के बाद ससुराल आया था। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 24 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। योगेंद्र सिंह का ससुराल चैनपुर के चेड़ाबार में है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आया था, ताकि उसकी पत्नी परीक्षा दे सके। वह शुक्रवार रात को घर से बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार दोपहर को उसका शव ससुराल के समीप कोयल नदी में झाड़ियों के बीच मिला। उसके गले पर गला दबाने के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles