सहरसा में जनगणना 2027 की तैयारी:16 चार्ज पदाधिकारी नियुक्त, 70 ट्रेनरों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

Date:


सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें पहले मकान सूचीकरण और फिर वास्तविक जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए जिले में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 16 चार्ज पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके नेतृत्व में सभी प्रखंडों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों और नगर निगमों में जनगणना कोषांगों का गठन किया गया है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन करेंगे। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए दो मास्टर ट्रेनर और 68 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर जिला जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है। अपर समाहर्ता निशांत को इसका वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला जनगणना पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी को अपर जिला जनगणना पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख विकास परियोजनाओं से कराया अवगत प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। इनमें बंगाली बाजार स्थित आरओबी, तिलावे में उड़ाही कार्य, बायपास निर्माण, मत्स्यगंधा, उग्रतारा और मंडन मिश्र स्थल पर संचालित विकास योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन समन्वित प्रयासों के माध्यम से जिले के समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बीआरसी में 134 छात्र-छात्राओं की हुई नेत्र जांच

करौं. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को नेत्र...

Ahead of T20 World Cup 2026 final, a look at India vs New Zealand record in the tournament

As defending champions India prepare to face New...
Join Us WhatsApp