पूर्णिया सांसद पर कमेंट का अरवल में विरोध:जदयू विधायक पप्पू वर्मा का पुतला दहन, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया

Date:


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को अरवल में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और कुर्था के जदयू विधायक पप्पू वर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक का पुतला भी दहन किया। प्रदर्शनकारियों के आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले विधायक पप्पू वर्मा ने मीडिया में सार्वजनिक रूप से सांसद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में बिहार के अस्पतालों से रंगदारी मांगना, रिश्वत लेना, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना शामिल था। पप्पू यादव समर्थन क्लब के सदस्य रवींद्र कनौजिया, चंदन यादव और जयंत गोप ने कहा कि पूर्व मुखिया रविंद्र गोप, प्रवीण कुमार यादव और अवधेश यादव को जाति देखकर झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई, तो विधायक के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। मांग और चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने विधायक से अपने बयान वापस लेने और दर्ज मुकदमों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अरवल का सियासी पारा चढ़ गया है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump administration denies reports that Iran captured US soldiers | Israel-Iran conflict News

DEVELOPING STORYDEVELOPING STORY, The head of Iran’s National Security...

हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में हुई मौत

किशनगंज में हादसा : सिलीगुड़ी से लौट रहे थे किशनगंज...

T20 World Cup 2026 sets new global streaming record during India-England semi-final

- India vs England semi-final registers 65.2 million peak...
Join Us WhatsApp