
टेबल ऑफ कंटेंट्स
पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले ही राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कड़ी कर दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी दिन भर राज्य सचिवालय में स्थिति पर नजर रखने के लिए मौजूद रहे.
पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सचिवालय ने उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया और उत्तर बंगाल के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी कर दिये. उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षकों ने सभी इकाइयों को ‘अत्यधिक सतर्क’ रहने का निर्देश दिया.
नबान्न के कंट्रोल रूम को भी किया गया अलर्ट
अधिकारी ने बताया कि अंतिम एसआईआर सूची के प्रकाशन को देखते हुए सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि नबान्न (राज्य सचिवालय) के नियंत्रण कक्ष को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि राज्य के किसी भी हिस्से से अशांति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चरणबद्ध तरीके से वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू
एक अन्य अधिकारी ने कहा- हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, क्योंकि एसआईआर के बाद की मतदाता सूची जारी हुई है. अगले सप्ताह डोल यात्रा और होली के त्योहार हैं. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर के बाद की मतदाता सूची प्रकाशित करना शुरू किया है.
1.18 लाख मतदाताओं के नाम हटाये गये
बांकुड़ा जिले के आंकड़ों से पता चला है कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लगभग 1.18 लाख नाम हटाये जा चुके हैं. बांकुड़ा और कूचबिहार सहित विभिन्न जिलों में अद्यतन सूचियों की प्रतियां चस्पा कर दी गयी थी. हालांकि, प्राप्त अंतिम खबरों के अनुसार पोर्टल और मोबाइल ऐप पर सूची ऑनलाइन उपलब्ध नहीं करायी गयी है.
इसे भी पढ़ें
Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता
बंगाल चुनाव 2026 : वोट नहीं डाल पायेंगे तृणमूल के पंचायत समिति के कार्यपालक?
SIR के बाद बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार
The post बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले सुरक्षा कड़ी appeared first on Prabhat Khabar.




