Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नीमाचांदपुरा थाना में शांति समिति की बैठक:लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील, हुड़दंगई करने वालों पर होगी कार्रवाई


बेगूसराय सदर के नीमाचांदपुरा थाना परिसर में शनिवार को रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक सह होली मिलन समारोह की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम रक्षा दल के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनधिकृत उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शांति समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए होली के दिन नियमित और सघन पुलिस गश्त की मांग की। उन्होंने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष चौकसी बढ़ाने का सुझाव दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पुलिस पदाधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर एएसआई सौरव कुमार, एसआई कृष्ण कुमार, उप प्रमुख आनंद राज, मुखिया कृष्ण कुमार पोद्दार, पूर्व मुखिया सुरेंद्र सहनी, पवन सदा, अजीत कुमार, टुनटुन पासवान, सन्नी कुमार सहनी, भगीरथ सहनी, अंबिकेश महाराज, सरपंच डाबर खान, गोरे खान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles