होली, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन अलर्ट

Date:

होली, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन अलर्ट

लोहरदगा़ आगामी होली, रमजान और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर अंचल के सीओ राम नारायण खलखो ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण चौकीदारों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने क्षेत्रवार विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की और सभी चौकीदारों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने का निर्देश दिया. अफवाहों पर रखें पैनी नजर : सीओ : सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधि या आपसी विवाद की सूचना बिना विलंब प्रशासन तक पहुंचायी जाये. उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. सीओ ने कहा कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर हुड़दंग करने या डीजे पर निर्धारित सीमा से अधिक शोर मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाये. समन्वय से कायम होगा अमन : बैठक में रमजान के दौरान मस्जिदों के आसपास शांति व्यवस्था और सरहुल जुलूस के मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. चौकीदारों को ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर शांति समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने की सलाह दी. इस अवसर पर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी, अनिल उरांव, समारा उरांव, सतीश उरांव, अंगनू मुंडा, शनिचरिया उरांव सहित प्रखंड के सभी चौकीदार उपस्थित थे.

The post होली, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp