दरभंगा भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह:सांसद, विधायक-पूर्व मंत्री शामिल हुए, गाना गाकर एक दूसरे को लगाया रंग

Date:


दरभंगा में होली के रंग में इस बार भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह रंगे नजर आए। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत मिथिला क्षेत्र की प्रशिक्षण कार्यशाला के साथ-साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप और पारंपरिक होली गीतों पर कार्यालय परिसर देर तक गूंजता रहा। रंगों की उड़ती फुहारों के बीच कार्यकर्ता झूमते-गाते नजर आए। समारोह में पूर्व मंत्री हरी सहनी ने माइक संभालते हुए जोगीरा और मिथिला के पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। उनके सुरों पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और नृत्य कर भरपूर साथ दिया। माहौल पूरी तरह फगुआमय हो गया। सांसद गोपाल जी ठाकुर भी रंगों की इस मस्ती में पीछे नहीं रहे। उन्होंने डफली बजाकर होली का आनंद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ गीत-संगीत में शामिल हुए। कार्यालय परिसर में बड़े-छोटे का भेद मिटता दिखा। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर रंग लगाया और आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp