यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस चालकों को फर्स्ट एड किट बांटे

Date:


भास्कर न्यूज | रामगढ़ आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनरह्वील क्लब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यात्री बस चालकों के बीच फर्स्ट एड कीट का वितरण किया। इस दौरान इनरह्वील के पदाधिकारियों ने शहर के नए व पुराना बस पड़ाव में यात्री बस चालकों को फर्स्ट-एड किट देते हुए महत्व पर प्रकाश डाला। इस संबंध में क्लब के अध्यक्ष नमिता श्राफ ने बताया कि पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। किट में आवश्यक दवाइयों के अलावे प्राथमिक उपचार सामग्री बैंडेज, कैंची, एंटीसेप्टिक मरहम, दर्द निवारक दवाईयां, बुखार, दस्त, उल्टी के लिए दवा, कॉटन, गॉज़, मेडिकल टेप, थर्मामीटर, इलेक्ट्रॉल, ओआरएस घोल सहित कई मेडिकल संसाधन मौजूद हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत सहायता मिल सके। क्लब सदस्यों ने बस चालकों व उपचालकों को किट के सही उपयोग की जानकारी देते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरु साहनी, रंजू अग्रवाल, रजींदर वुडवाल, पिंकी गांधी, मनवीर कौर, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर सहित इनरह्वील के कई सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp