Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षा राज्य मंत्री बोले: सरकार ने रोका है तो अन्य विवि को कैसे मिल रही है एमएसीपी


रांची| डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में एमएसीपी पर लगी रोक को हटाने को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल डॉ. मनोज के नेतृत्व में मिले और एमएसीपी को बिना किसी नोटिफिकेशन के रोके जाने की जानकारी दी। इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री ने तत्कालीन लोकभवन के अधिकारी को फोन लगाया और बात की। लोकभवन से बताया गया कि सरकार ने रोक लगा रखी है। इस पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों को कैसे मिल रहा है? लोकभवन के अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में स्थायी वीसी की नियुक्ति हो जाएगी। इसके साथ ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर राज्य रक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द एमएसीपी दिलाइए और हड़ताल खत्म कराइए। प्रतिनिधियों में महासचिव रोहित सिंह, शैलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, अजीत दत्ता, मंगल उरांव समेत अन्य शामिल थे। इस कारण नहीं मिलेगा वेतन-पेंशन डीएसपीएमयू में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्तों को वेतन-पेंशन नहीं मिलेगा। क्योंकि हड़ताल के कारण एक भी फाइल मूवमेंट नहीं हो रहा है। यानि इस बार डीएसपीएमयू में कार्यरत और रिटायर्ड कर्मियों की होली फीकी रहेगी। वहीं रांची यूनिवर्सिटी में वेतन-पेंशन दो या तीन मार्च को अकाउंट में चला जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles