Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होली पर बिहारशरीफ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी:शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 2 से 5 मार्च तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू


बिहार शरीफ में होली पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मो. खुर्शीद आलम की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 02 मार्च से 05 मार्च तक पूरे नगर निगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में एक विशेष ‘यातायात नियंत्रण प्लान’ लागू रहेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान सड़कों पर भीड़ को नियंत्रित करना और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। इन प्रमुख मार्गों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान के तहत शहर के कई व्यस्त इलाकों में तीन पहिया, चार पहिया और टोटो जैसे छोटे सवारी वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। भराव मोड़ से पोस्ट ऑफिस मोड़ होते हुए नवाब रोड और बिचली खंदक की ओर जाने वाले मार्ग पर ये वाहन नहीं चल सकेंगे। इसी तरह, बिचली खंदक मोड़ से बनौलिया, महलपर और सालुगंज मोड़ होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक का रास्ता भी प्रतिबंधित रहेगा। मोगलकुआं मस्जिद से बसारबिगहा, भैंसासूर मोड़ से धनेश्वर घाट और सोगरा कॉलेज से दरगाह तीनमुहानी होते हुए अखाड़ा तक के मार्गों पर भी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बसों और व्यवसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लंबी दूरी की बसों और भारी वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) तय किए हैं। बरबीघा और शेखपुरा की ओर से आने वाली बसें जो पटना की ओर जाती हैं, उन्हें अब नकटपुरा बाईपास से सोहसराय हॉल्ट होते हुए निकाला जाएगा। रहुई की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन, मिनी बस और ट्रैक्टर अब नेशनल हाई स्कूल, शेखाना से आगे प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसी प्रकार, बख्तियारपुर की ओर से आने वाले व्यवसायिक वाहन पचासा मोड़ से सीधे बाइपास का रास्ता लेंगे। राजगीर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सोगरा कॉलेज मोड़ के पास ही रोक दिया जाएगा। सरकारी बसों के लिए अस्थाई स्टैंड की व्यवस्था परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कारगिल बस स्टैंड में एक अस्थाई सरकारी बस स्टैंड बनाया गया है। नवादा से पटना जाने वाली सभी सरकारी बसें अब शहर के अंदर प्रवेश करने के बजाय कारगिल स्टैंड में रुकेंगी और बाइपास मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। शहर के मुख्य सरकारी बस स्टैंड में किसी भी बस का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैरियर और पार्किंग पर विशेष नजर प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से शहर के 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैरियर (ड्रॉपगेट) लगाने का निर्णय लिया है। इनमें सोगरा कॉलेज मोड़, टाउन उच्च विद्यालय, भरावपर मोड़ और आशा नगर पेट्रोल पंप जैसे स्थान शामिल हैं। वाहनों के व्यवस्थित पड़ाव के लिए टाउन हाई स्कूल मैदान, सोगरा कॉलेज मैदान, श्रम कल्याण केंद्र और किसान कॉलेज के मैदान को आधिकारिक पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से इस नए रूट चार्ट का पालन करने की अपील की है ताकि त्योहार का आनंद बिना किसी बाधा के लिया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles