Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट:DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन के साथ साझा की संवेदनशील स्थलों की जानकारी


नवादा में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे का इस्तेमाल किसी भी रूप में नहीं होगा। अश्लील या आपत्तिजनक गाने बजाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। किसी भी प्रकार की उन्मादी ध्वनि या गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे त्योहार का माहौल खराब हो। प्रशासन के साथ साझा की संवेदनशील स्थलों की जानकारी शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा की। उन्होंने प्रशासन को त्योहार के दौरान पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील इलाकों में बाइक गश्ती बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से शराब की जांच अनिवार्य होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। लहरिया कट, ट्रिपल लोडिंग और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज होलिका दहन के बाद जलती लकड़ियां (उकबारी) फेंकने की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी; अनुपस्थित पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी समुदायों के नेताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय बनाकर त्योहार को सफल बनाएं। प्रशासन का मानना है कि सामुदायिक सहयोग से ही होली बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles