Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट

एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 60 लाख से अधिक मतदाता ‘संदिग्ध’ पाये गये. इन संदिग्ध मतदाताओं के नाम न्यायिक अधिकारियों (लीगल ऑफिसर्स) को सौंप दिये गये हैं, ताकि वे फाइनल वोटर लिस्ट में इनके नाम को शामिल करने या हटाने पर अंतिम निर्णय ले सकें. लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की है.

530 लीगल ऑफिसर करेंगे संदिग्ध वोटर्स का फैसला

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि इन नामों को अब केवल पूरक मतदाता सूची (सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट) के माध्यम से ही शामिल किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा की अदालतों के 530 लीगल ऑफिसर को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई करने के लिए तैनात किया गया है.

बंगाल में 7.04 करोड़ से अधिक मतदाता

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शनिवार को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान हटाये गये और जोड़े गये नामों के बाद, राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना

पश्चिम बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इसको देखते हुए अभी यह अनिश्चित है कि इनमें से कितने ‘संदिग्ध’ मतदाता चुनाव में मतदान कर पायेंगे. निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर, 2025 को पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा की थी.

वोटर लिस्ट के आंकड़े : एक नजर में

विवरण वोटर की संख्या
मसौदा सूची 7,08,16,630
काटे गये नाम 58,20,899
संदिग्ध वोटर्स की संख्या 63,66,952
फॉर्म 6 से जुड़े नाम 1,82,036
फॉर्म 8 से जुड़े नाम 6,671
कुल वोटर 7,04,59,284
स्रोत : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल

बनगांव को छोड़ हर जगह तृणमूल कांग्रेस मजबूत

उत्तर 24 परगना के बनगांव उपमंडल को छोड़कर बंगाल के लगभग सभी जगहों पर तृणमूल कांग्रेस की पकड़ बेहद मजबूत है. दक्षिण 24 परगना के भांगड़ को छोड़ पूरा इलाका टीएमसी के कंट्रोल में है.

इसे भी पढ़ें

Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता

बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले सुरक्षा कड़ी

बंगाल चुनाव 2026 : वोट नहीं डाल पायेंगे तृणमूल के पंचायत समिति के कार्यपालक?

SIR के बाद बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा

The post एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles