शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली, जबरन न फेकें किसी पर रंग

Date:

शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली, जबरन न फेकें किसी पर रंग

तारापुर.

रंगों का पर्व होली मैत्री, सद्भाव व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर तारापुर थाना परिसर में रविवार को पुलिस-पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक हुई. अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले वर्ष का फीडबैक लिया गया और इस वर्ष त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल मनाने की अपील की गयी. मौके पर इंस्पेक्टर विवेक राज, सीओ सीओ संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नशापान, डीजे बजाना एवं होलिका दहन पक्की सड़कों पर करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक की मौजूदगी रहेगी, पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी. होली के दिन लहरिया कट और तेज वाहन चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि गांव में जागरूकता पैदा करें कि जबरन किसी को रंग-अबीर नही लगाएं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रोजेदारों पर रंग नहीं फेंके. किसी के फसल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाय. होलिका दहन के स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. क्षेत्र में होलिका दहन सोमवार की संध्या 8 बजे से होगा और होली 4 मार्च तक मनाया जायेगा. त्योहार में अफवाह से सावधान रहें तथा छोटी से छोटी घटना की सूचना प्रशासन को दें. ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. मौके पर लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, राजद के वरिष्ठ नेता मंटु यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण सिंह, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, समाजसेवी जोगी मंडल, पप्पू यादव, अफजल होदा, निरंजन झा, कलीमुद्दीन, इबरार, जावेद, टुन्ना, पप्पू इजाज, रविरंजन कुमार, पुरुषोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे. अंत में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई.

The post शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली, जबरन न फेकें किसी पर रंग appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sanju Samson delivered ‘when the team needed him the most’ – Gautam Gambhir

After Sanju Samson's unbeaten 97 secured India's qualification into...

होलिका दहन आज,चार को रंगोत्सव

प्रतिनिधि,सीवान.उल्लास व उमंग का त्योहार होली के रंग में...

चोरी के आठ ई-रिक्शा के साथ पांच चोर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना की पुलिस वाहन चोरों के...

Tuhin Kanta Pandey, : ‘We believe in optimal regulation, not too much, not too little’

Securities and Exchange Board of India Chairman Tuhin Kanta...
Join Us WhatsApp