Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Sanju Samson: ‘विराट -रोहित से सीखा’… संजू सैमसन ने फिर दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा

Sanju Samson: ‘विराट -रोहित से सीखा’… संजू सैमसन ने फिर दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज को नॉकआउट मैच में हराकर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. हालांकि, टीम इंडिया के लिए ऐसा करना आसान नहीं होता अगर संजू सैमसन कमाल नहीं करते. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया. इस पारी को खेलकर संजू सैमसन ने सिर्फ भारत को कामयाबी ही नहीं दिलाई बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा. मैच के बाद संजू सैमसन ने अपनी कामयाबी का राज भी खोला. उन्होंने कहा कि जो किया वो विराट और रोहित को देखकर ही सीखा था.

विराट-रोहित को देखकर सीखा- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने के बाद कहा कि उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों को खेलते देखा है. उन्हें अपना काम करते देखा है. सैमसन ने कहा कि भले ही उन्होंने 60 मैच भारत के लिए खेले. मगर 100 मैचों में रोहित-विराट को खेलते देखा है. संजू ने कहा कि उन्होंने रोहित-विराट-धोनी को देखकर सीखा कि परफेक्ट कैसे हुआ जाता है. उन्हें देखकर मुझे मेरे अनुभव में इजाफा हुआ. मुझे अपने डेब्यू से ही इस दिन का इंतजार था, जिस दिन मैं एक स्पेशल पारी खेलूं. ऐसा हुआ और ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है.

संजू सैमसन ने मैच के बाद पार्थिव पटेल के साथ हुई बातचीत में अपनी 97 रन की नाबाद पारी को T20I में जमाए अपने तीनों शतकों पर भी भारी बताया.

‘विराट-रोहित से सीखा’… अब तोड़ा रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने विराट-रोहित को देखकर क्या सीखा, कितना सीखा वो तो आपने जान लिया, अब जरा ये भी जान लीजिए कि उन्होंने उन दोनों का ही रिकॉर्ड तोड़ा, उन्हें पीछे किया तो कैसे? संजू सैमसन ने 194 की स्ट्राइक रेट से वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जो कि T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का अब सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इस मामले में सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने नाबाद 82 रन बनाए थे.

संजू सैमसन की 97 रन की नाबाद पारी T20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के बल्ले से निकला दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस मामले में सुरेश रैना 101 रन के साथ टॉप पर हैं. वहीं रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर संजू सैमसन दूसरे नंबर पर आए हैं. रोहित ने 92 रन 2024 के T20 वर्ल्ड कप में बनाए थे.

संजू के लिए सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

संजू सैमसन की पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है. वो कड़ी मेहनत करते हैं. उनमें सहनशक्ति होती है. वो अपनी बारी का इंतजार करते हैं. सैमसन ने ये तमाम चीजें की हैं, जिनका अब उन्हें फल मिला है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles