Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किसानों को कीट-रोग की पहचान, बीजोपचार और रसायनों के संतुलित उपयोग का प्रशिक्षण

रांची| कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वावधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा रामगढ़ के गण्डके गांव में 14 सप्ताह तक संचालित किसान खेत पाठशाला (रबी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर किसान खेत दिवस का आयोजन हुआ। केंद्र की नियंत्रण अधिकारी प्रीति कुमारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आईपीएम तकनीक अपनाने से फसलों को कीटों और रोगों से प्रभावी रूप से सुरक्षित रखा जा सकता है। इ प्रशिक्षण के दौरान गांव के 35 किसानों को कीट एवं रोगों की पहचान, फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन, मित्र कीटों का संरक्षण, बीजोपचार की विधि, रसायनों के संतुलित एवं सही मात्रा में उपयोग तथा कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम मुखिया कलावती देवी, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी संदीप सालवे, तकनीकी सहायक नीतीश कुमार सुमन, स्मृति टूटी सहित अन्य किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles