भास्कर न्यूज|सिकटा होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बलथर और कंगली थाना परिसर में की थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई। बलथर थाना में थानाध्यक्ष लालदेव दास एवं बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से रंगों का त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील किया। वहीं कंगली थाना में थानाध्यक्ष मो.लाड़ले ने गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश देने की अपील की।थानाध्यक्षों ने सभी लोगों से डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए डीजे नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया।वहीं त्योहार के दौरान शोर-शराबे और उपद्रव करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए विधि व्यवस्था को लेकर चिंहित जगह पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी।
होली पर बलथर व कंगली में शांति समिति की बैठक हुई
Date:




