Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आज ड्राइ रहेगा वेदर, पूरे दिन लगेगी गर्मी:रांची में पारा 30 डिग्री पार, अभी और चढ़ेगा तापमान, शुष्क हवा कर रही असर


झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 5 मार्च तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह हल्का कुहासा दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप तेज हो जाएगी। अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने के संकेत हैं। यानी होली से पहले गर्मी का असर और साफ नजर आएगा। जिलों में पारा सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सरायकेला ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन पर सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डालटेनगंज में 35.4 डिग्री, जमशेदपुर में 34.8 डिग्री और बोकारो में 34.1 डिग्री पारा पहुंच गया। राजधानी रांची (हिनू) में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। चाईबासा में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री और हजारीबाग में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। असम के ऊपर बने सिस्टम से बदला मिजाज मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाके में ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही पछुआ हवाओं में ट्रफ लाइन भी सक्रिय है।
इन सिस्टम का सीधा असर झारखंड में बारिश के रूप में नहीं दिख रहा, लेकिन बादल कम बन रहे हैं। शुष्क हवाएं चल रही हैं। साफ आसमान और तेज धूप की वजह से दिन का तापमान बढ़ रहा है। फिलहाल मौसम के रुख में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। 6-7 मार्च को भी नहीं बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने 6 और 7 मार्च को भी शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आंधी या वज्रपात की आशंका भी नहीं है। ऐसे में होली से पहले बाजारों में रौनक बनी रहेगी, हालांकि सुबह के समय हल्के कुहासे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles