Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कुख्यात शराब धंधेबाज के ठिकाने से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद

मानपुर| मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिकहर गांव का है, जहां पुलिस ने एक कुख्यात शराब धंधेबाज के ठिकाने पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार धंधेबाज गाड़ी से ऑटो पर शराब लोड कर डिलीवरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। ऑटो से शराब के 40 फ्रूटी पैक बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार और ऑटो दोनों को जब्त कर थाना लाया है। बताया जाता है कि उक्त धंधेबाज के ठिकाने पर छह सितंबर से एक मार्च के बीच तीन बार छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles