Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर स्टेशन से दो चोर अरेस्ट:ठठेरी बाजार में छापेमारी, सोने की चेन-लॉकेट बरामद; दो रिसीवर भी दबोचे गए


बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेल पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो रिसीवरों को भी पकड़ा है। आरपीएफ बक्सर और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि चोरी का सोने का सामान शहर के ठठेरी बाजार स्थित पीपी रोड की ज्वेलरी दुकानों में बेचा गया था। दोनों दुकानदारों को चोरी का सामान खरीदने के आरोप अभियुक्तों के खुलासे के बाद, 1 मार्च की शाम पुलिस टीम ने ठठेरी बाजार स्थित विकास ज्वेलर्स और सर्वेश कुमार वर्मा की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान चोरी की एक सोने की चेन और दो सोने के लॉकेट बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों की पहचान चंदन कुमार (30), पिता विश्वनाथ वर्मा, निवासी गगोरा, थाना इंडस्ट्रियल, जिला बक्सर और कन्हैया राम (22), पिता विजय नारायण राय, निवासी सिंडिकेट बुधनपुरवा, थाना नगर, जिला बक्सर के रूप में हुई है। रिसीवर के तौर पर गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सर्वेश कुमार वर्मा (26), पिता राजेंद्र प्रसाद, निवासी पुराना चौक, थाना नगर, जिला बक्सर और विकास कुमार (26), निवासी ठठेरी बाजार, थाना नगर, जिला बक्सर शामिल हैं। बरामद आभूषणों को जब्त किया, जांच जारी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद आभूषणों को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से शहर में चोरी और अवैध खरीद-बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles