Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में बरामदे में सो रहे अधेड़ को लगी गोली:पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही, मौके पर से खोखा बरामद


मोतिहारी में रविवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। मृतक की पहचान झाड़ौखड़ थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी 50 साल के राकेश सिंह के रूप में हुई है। बरामदे में सो रहे थे, तभी अचानक चली गोली परिवार के अनुसार राकेश सिंह रोज की तरह रात में अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि राकेश सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके से खोखा बरामद, पुलिस ने किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही झाड़ौखड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक खोखा बरामद किया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। हत्या या आत्महत्या? पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों पहलुओं आत्महत्या की संभावना, हत्या की आशंका पर दोनों एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्यों की बारीकी से छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा राज पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह और गोली किस दिशा से चली, इसका स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। परिजन भी राकेश सिंह की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles