Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इस तिथि पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। बड़ी बात यह है कि, यह भारत में नजर आएगा और इसका प्रभाव भी मान्य होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चन्द्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। सिंह राशि में पहले से केतु हैं और इसलिए यहां चंद्रमा से उनकी युति हो रही है, जिससे ग्रहण योग भी बन रहा है। ऐसे में यह समय 12 राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को शुभ परिणाम, तो कुछ जातकों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव जानते हैं।

2 of 13
Chandra Grahan 2026
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा सतर्क रहने वाला रहेगा।
- आपको निवेश से लेकर यात्रा पर जाने तक विशेष सावधानियां रखनी होगी।
- किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना आपके तनाव को बढ़ा सकता है।

3 of 13
Chandra Grahan 2026
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
- आपको धन लाभ और नए घर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, क्योंकि समय लाभदायक साबित हो सकता है।
- रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
- विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

4 of 13
Chandra Grahan 2026
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी।
- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- किसी पर अधिक भरोसा करना आपके दुखों को बढ़ा सकता है।
- व्यापार करने वालों के कार्यों का विस्तार संभव है।

5 of 13
Chandra Grahan 2026
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों को अलर्ट रहने की जरूरत रहेगी।
- खासकर धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
- इस समय भूलकर भी आप भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।




