Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में गोलीकांड के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:हथकड़ी में पुलिस संग होटल में खाया खाना, वीडियो वायरल होने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित


मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली गांव के गोलीकांड के नामजद आरोपी अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगी है और वह पुलिसकर्मियों के साथ होटल में बैठकर भोजन करता नजर आ रहा है। इसके अलावा वह अपने निजी वाहन पर आराम से चढ़ता उतरता दिख रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 28 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था आरोपी पुलिस ने 28 फरवरी को अंकज यादव को उस समय गिरफ्तार किया था, जब मधेली निवासी आमोद कुमार ने उस पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया था। उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए मधेपुरा ले जाया जाना था, लेकिन पेशी के दौरान जो कुछ हुआ, उसने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया। आरोपी को पुलिस वाहन से नहीं, निजी वाहन से लाया गया आरोप है कि अंकज यादव को थाने से पुलिस वाहन से ले जाने के बजाय उसके निजी वाहन से मधेपुरा लाया गया। रास्ते में वाहन को एक होटल पर रोका गया, जहां आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ एक ही टेबल पर बैठकर भोजन करता रहा। इसी दौरान कई वीडियो और रीलें बनाई गईं, जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं। वीडियो में हथकड़ी पहने आरोपी भोजपुरी गानों पर रील बनाता दिखा वायरल वीडियो में आरोपी हथकड़ी पहने आसानी के साथ मोबाइल में भोजपुरी गानों पर रील बनाता दिख रहा है। न पुलिस का भय, न गिरफ्तारी का दबाव—वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी शादी समारोह या पिकनिक पर गया हो, न कि पुलिस कस्टडी में। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस कस्टडी में आरोपी को ऐसी सुविधा दी जा सकती है? एसपी ने लिया संज्ञान, तीन पुलिसकर्मी निलंबित मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी को निजी वाहन से मधेपुरा ले जाया गया। रास्ते में होटल में पुलिसकर्मियों के साथ उसने भोजन किया। पुलिसकर्मियों ने न केवल सुरक्षा में लापरवाही बरती, बल्कि अपने कर्तव्य का दुरुपयोग भी किया। जांच में वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मियों की पहचान शंकरपुर थाना के दारोगा रामउदय कुमार, चौकीदार अनील कुमार और मो. रसूल के रूप में हुई। एसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाला कार्य बताया और तीनों को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया। अंकज यादव पर कई संगीन मामले दर्ज हैं बताया जा रहा है कि आरोपी अंकज यादव के खिलाफ मधेपुरा और सुपौल जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद गिरफ्तारी के बाद उसे इस तरह की विशेष सुविधा मिलना सवाल खड़े करता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा—“जिसे हथकड़ी लगी है, वही होटल में मजे में खाना खा रहा है और पुलिस उसके साथ सेल्फी मोड में है। ऐसे में कानून का डर कैसे कायम रहेगा?”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles