होली के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें:हावड़ा-पटना, हावड़ा-दिल्ली और कोलकाता-दिल्ली विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

Date:


पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने होली और डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को उनके गृह नगरों एवं प्रमुख गंतव्यों तक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। पहली विशेष ट्रेन 03013 हावड़ा-पटना अनारक्षित एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 1 मार्च को रात 10 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और 2 मार्च को पटना पहुंचेगी। यह बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल और मोकामा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। आसनसोल मंडल में यह दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेगी। दूसरी ट्रेन 03015 हावड़ा-दिल्ली विशेष ट्रेन है, जो 1 मार्च को रात 12:30 बजे हावड़ा से रवाना होगी और 2 मार्च को दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, 03117 कोलकाता-दिल्ली विशेष ट्रेन 3 मार्च को दोपहर 03:30 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और 5 मार्च को सुबह 05:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हावड़ा-दिल्ली और कोलकाता-दिल्ली दोनों विशेष ट्रेनें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी। आसनसोल-प्रयागराज एवं विशाखापत्तनम विशेष ट्रेनें 03531 आसनसोल-प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रस्थान: 2 मार्च दोपहर 12:30 बजे (आसनसोल) आगमन: 3 मार्च सुबह 07:00 बजे (प्रयागराज) यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। 03533 आसनसोल – विशाखापत्तनम विशेष ट्रेन प्रस्थान: 3 मार्च सुबह 09:10 बजे (आसनसोल) आगमन: 4 मार्च रात 02:00 बजे (विशाखापत्तनम) कोलकाता/आसनसोल – जयपुर विशेष ट्रेनें 03115 कोलकाता – जयपुर विशेष ट्रेन प्रस्थान: 2 मार्च रात 11:55 बजे (कोलकाता) आगमन: 4 मार्च सुबह 11:50 बजे (जयपुर) ठहराव (आसनसोल मंडल): दुर्गापुर एवं आसनसोल
03535 आसनसोल–जयपुर विशेष ट्रेन प्रस्थान: 3 मार्च दोपहर 12:30 बजे (आसनसोल) आगमन: 5 मार्च रात 01:00 बजे (जयपुर) ठहराव: चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह इन विशेष ट्रेनों के संचालन से आसनसोल मंडल क्षेत्र सहित पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से बिहार, दिल्ली, प्रयागराज, विशाखापत्तनम एवं जयपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उपलब्ध अनारक्षित सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य शिविर में 48 लोगों ने उठाया लाभ

लोहरदगा|लोहरदगा, सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर...
Join Us WhatsApp