गोपालगंज में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता:70 मोबाइल और 9 चोरी की बाइक बरामद, SP ने खुद लौटाए सामान

Date:


होली के त्योहार से ठीक पहले गोपालगंज पुलिस ने सैकड़ों परिवारों की खुशियों को लौटाने वाला बड़ा कदम उठाया है। एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है, जिन्होंने अपने कीमती मोबाइल फोन या मोटरसाइकिलें खो दी थीं या जिनकी चोरी हो गई थी। 70 मोबाइल और 9 चोरी की बाइक बरामद जिलेभर में संचालित विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 70 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। 9 चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। ये बरामदगी कई दिनों की जांच, तकनीकी निगरानी और निरंतर सर्च ऑपरेशन का परिणाम है। SP ने खुद लौटाए सामान, पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजन शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसपी विनय तिवारी ने स्वयं मोबाइल और बाइक उनके असली मालिकों को सौंपे। सामान मिलने पर सबसे ज्यादा भावुक वे लोग दिखे, जिन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उनका फोन या बाइक कभी वापस मिल सकेगी। सड़क सुरक्षा का संदेश सिर्फ बाइक लौटाने तक ही कार्यक्रम सीमित नहीं रहा। गोपालगंज पुलिस ने हर बाइक मालिक को एक-एक हेलमेट भी उपहार स्वरूप दिया। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना यह संदेश देना कि पुलिस न सिर्फ अपराध नियंत्रण करती है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित भी है लोगों में खुशी और पुलिस के प्रति बढ़ा भरोसा अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर लाभार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम स्थल पर कई लोगों की आंखें खुशी से नम दिखीं। लोगों ने SP विनय तिवारी और पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा, हमें लगा था कि हमारा सामान कभी नहीं मिलेगा, लेकिन गोपालगंज पुलिस ने कमाल कर दिखाया। ऑपरेशन मुस्कान बना जनता, पुलिस के बीच विश्वास की नई कड़ी जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान ने पुलिस और जनता के रिश्तों को मजबूत किया। लोगों में त्योहार से पहले सुरक्षा और भरोसे का माहौल बनाया। पुलिस की संवेदनशील और मानवीय छवि को उजागर किया। होली से ठीक पहले गांव–शहर में फैली यह राहत की खबर लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp