होली मिलन पर समाज की विसंगति को दूर करने पर बल,एक-दूसरे को गुलाल लगाया

Date:


भास्कर न्यूज|लोहरदगा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को भंडरा प्रखंड अंतर्गत नंदनी जलाशय के समीप संपन्न हुआ। भंडरा व कैरो प्रखंड के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुमंत शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में फैली विसंगति को दूर करने और सामाजिक एकता मजबूत करने पर बल दिया। समाज के संरक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब समाज एकजुट होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपस में न उलझकर सामाजिक एकता का प्रयास करना होगा तभी समाज का भला हो सकता है। उन्होंने आगामी 15 मार्च को क्षत्रिय समाज का रांची में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जिला संरक्षक डा अजय शाहदेव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आपकी पूछ तब होगी जब आपका समाज मजबूत होगा। जिला अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि जिला मुख्यालय में बहुत जल्द क्षत्रिय समाज का अपना भूमि होगा। जिसमें आने वाले दिनों में हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जहां दूरदराज से आने वाले बच्चे फ्री में रहकर पढ़ सकेंगे। मौके पर दिलीप सिंह, अशोक चौहान, मुन्ना चौहान, राज किशोर शाहदेव, राहुल सिंह, कन्हैया सिंह, जयंत सिंह, दीपक शाहदेव, भानु प्रताप शाह, डा श्याम किशोर, देव कुमार सिंह, भीम शाहदेव, मनिंदर शाह, आनंद चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp