कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित, गीतों पर की मस्ती

Date:


लोहरदगा| कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट के बैनर तले रविवार को आनंद सरस्वती बाल निकेतन पावरगंज कुम्हार मोहल्ला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम, गीत संगीत, नागपुरिया एवं भोजपुरिया होली के गीतों में लोगों ने मस्ती की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नागेंद्र प्रजापति व प्रमोद प्रजापति ने संयुक्त रुप से किया। वहीं जिला अध्यक्ष ने आपसी भाईचारगी से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में आप लोगों ने जो एकजुटता समाज के लिए दिखाई इसके लिए कुम्हार समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। जिसके फलस्वरुप आज नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव को विजय प्राप्त हुआ। वहीं समाज के संरक्षकों ने होली गीत प्रस्तुत किया। मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, शेखर प्रजापति, शशिकांत, रामदेव प्रजापति,अमर कुमार, दुर्गा प्रजापति, संजय कुमार, दुर्गा, विनोद, परोज महतो, दीपक महतो, प्रवीण कुमार, चिंटू, नितेश प्रजापति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India and Canada reset ties with 'landmark' nuclear energy deal

A host of deals, including one to supply India...

Bihar Vigilance Busts 28 Corrupt Officials, Seizes Rs 7.99 Lakh

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार।बिहार में...
Join Us WhatsApp