Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांजा के कारोबारी को जेल भेजा गया दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था


कैरो|पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निशानदेही पर एक टीम गठित कर शनिवार शाम में कैरो उतका निवासी मनु साहू पिता स्व संजय प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर कैरो थाना को सौंप दिया। कैरो थाना के द्वारा आवश्यक करवाई करते हुए रविवार को जेल भेज दिया हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैरो उतका निवासी जो अपने उतका ग्राम स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर टेबल के नीचे 02 किलोग्राम गांजा रखे हुए है। त्वरित सूचना पर टीम गठित की गई। जिसमे बतौर दंडाधिकारी कैरो अंचलाधिकारी कुमारी शीला उरांव, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, एएसआई पीएंन गोप, दिलीप कुमार सिंह, एवं कैरो थाना के शसस्त्र बल ने मनु के इलेक्ट्रिक दुकान की छापेमारी की और टीम को टेबल के नीचे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने मनु साहू को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने अभियुक्त मनु कुमार को लोहरदगा मण्डल कारा भेज दिया हैं। गुमला|बिशुनपुर प्रखंड के कोयनार टोली निवासी गोपाल बड़ाइक ने एसपी हरिश बिन जमां को लिखित आवेदन देकर पत्नी पर मेडिकल दस्तावेज लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। गोपाल ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि आठ फरवरी को बिशुनपुर प्रखंड में एक सड़क हादसे में वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इसके बाद रात्रि में दो बजे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद दो बहन सदर अस्पताल में सेवा के िलए आई। जिसके बाद मेरी पत्नी राजमुनी देवी मुझे घायलावस्था में छोड़ गांव चली गई। जब गांव के लोगो द्वारा दबाव दिया गया तो वह 25 फरवरी को पुन: सदर अस्पताल पहुंच मुझे बेहतर ईलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल ले गई। जहां पैसा के अभाव पर ईलाज नहीं हो पा रहा था, तो पुन: मुझे सदर अस्पताल गुमला में लाकर भर्ती कराई और इसके बाद मेरे पास रखा नगद 27 हजार 750 रुपए व मोबाइल वा मेडिकल दस्तावेज लेकर भाग गई। गोपाल ने बताया कि वह रिटार्यट फौजी है, वर्ष 2008 में रिटायर्ट करने के बाद शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles