Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में कैंडल मार्च, ईरान पर हमले का विरोध:अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लगे नारे; शिया-सुन्नी एकता का दिया संदेश


दरभंगा के पतौर थाना क्षेत्र में चंदनपट्टी पंचायत स्थित सिया इमामबाड़ा से सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च सिया इमामबाड़ा से निकलकर लहेरियासराय-बहेड़ी रोड तक पहुंची। जहां लोगों ने अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद और शिया-सुन्नी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। जुलूस में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी एक सुर में एकता, शांति और इंसानियत का संदेश दिया। इमाम-ए-जुमा, मस्जिद चंदनपट्टी के मौलाना ताहिर अब्बास ने कहा कि दुनिया में अमन और इंसानियत की सबसे अधिक आवश्यकता है। निर्दोष लोगों पर अत्याचार किसी भी धर्म में स्वीकार्य नहीं है। सभी समुदायों को मिलकर शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए। देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मौलाना नुसरत जाफरी ने कहा कि यह मोमबत्ती रैली अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नफरत छोड़कर इंसानियत और एकता का मार्ग अपनाने की अपील की। कस्मिया मस्जिद चंदन पट्टी के मौलाना इब्राहिम जाफरी ने कहा कि शिया और सुन्नी हमेशा से एक उम्मत रहे हैं। एकता ही इस्लाम की असली ताकत है। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को संवेदना, एकजुटता और शांति का संदेश देने वाला बताया। रैली के समापन पर सभी ने देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles