Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Chandra Grahan 2026 Live:साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल के नियम और ग्रहण का समय – Chandra Grahan 2026 Live Lunar Eclipse Date Time In India, Sutak Kaal Kab Lagega City Wise Timing

08:55 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: सूतक काल कब से कब तक रहेगा ?

ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। इस दौरान खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक कई कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

08:35 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: भारत में चंद्र ग्रहण सबसे पहले कहां दिखेगा

ऐसा माना जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश देखा जाएगा। यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर है। ऐसे में पहले आज चंद्र ग्रहण यहां देखा जा सकेगा।

 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

08:24 AM, 03-Mar-2026

हरिद्वार, उत्तराखंड: चंद्र ग्रहण के ‘सूतक काल’ के दौरान आज मंदिर बंद रहेंगे।

 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

08:10 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

07:57 AM, 03-Mar-2026

रांची, झारखंड: चंद्र ग्रहण से पहले आज ‘सूतक काल’ शुरू होने के कारण श्री राम मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए।

07:45 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: आज लाल रंग का दिखेगा चांद

आज चंद्र ग्रहण के समय चांद सफेद नहीं गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देगा। इस वजह से आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है।

07:25 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 समय

  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर

07:10 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: सूतक काल

3 मार्च के दिन भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। इस दौरान आप कोई भी नया काम और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करें। इसके अलावा किसी यात्रा पर भी जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

07:00 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल के नियम और ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व

धार्मिक दृष्टि और शास्त्रों के अनुसार ग्रहण को सामान्य समय की तुलना में संवेदनशील और अशुभ प्रभाव वाला काल माना जाता है। खासकर चंद्र ग्रहण को एक प्रमुख खगोलीय घटना होने के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से भी विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। पूजा-पाठ, साधना और सतर्कता पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles