पलामू में सैप जवान की सड़क हादसे में मौत:अखंड कीर्तन से लौट रहे थे, नए ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने गिरे, सुबह मिली जानकारी

Date:


पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क हादसे में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत हो गई। वे सदर प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर वे अपने गांव में आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होने आए थे। कीर्तन समाप्त होने के बाद देर रात वे बुलेट बाइक से डाल्टनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोखराहा मेडिकल चौक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर बने नए ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वे वाहन समेत गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी सूचना घटना रात में होने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने सड़क किनारे मनोज पांडेय को गिरा हुआ देखा। इसके बाद तत्काल मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद विधानसभा में थे तैनात मनोज पांडेय भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सैप जवान के रूप में झारखंड विधानसभा में कार्यरत थे। वे कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में वे हमेशा अग्रणी रहे। पिछले वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। अपने पीछे वे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chithranjali Studio: inauguration of first phase redevelopment on March 4

Minister for Cultural Affairs Saji Cherian will on Wednesday...

Gas and oil prices soar and shares tumble as crucial shipping lane threatened

Iranian official threatens to "set fire" to any ships...

कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी राहुल सिन्हा को...
Join Us WhatsApp