Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बॉर्डर इलाके में वारदात से पहले पकड़े गए दो युवक:देसी कट्टा, गोली और बाइक बरामद; पुलिस के रोकने पर भागने का कर रहे थे प्रयास


बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया है। हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को देसी कट्टा और गोलियों के साथ पकड़ा। मंगलवार को एसडीपीओ एस मो याकूब ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस को मानखाप गांव की ओर से दरुआ मोड़ होते हुए दो युवकों के हथियार के साथ जपला की तरफ बढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और दरुआ मोड़ के पास वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा रात करीब 7:20 बजे बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस बल की तत्परता से उनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के मानखाप गांव निवासी अभिषेक कुमार (19) और नितिश कुमार चंद्रवंशी (18) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार के पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गई। आरोपियों में एक सड़क लूट में जेल जा चुका है इसके अतिरिक्त, दोनों के पास से मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त की गई। अभिषेक कुमार पिछले वर्ष भी सड़क लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब्त मोटरसाइकिल के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles