जमुई में तेज रफ्तार कार पलटी:देवघर जा रहे परिवार की बच्ची की मौत, पिता गंभीर घायल, अज्ञात वाहन से बचने में हुआ हादसा

Date:


जमुई जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मां सुरक्षित बच गईं। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के कोरमा निवासी सिंटू कुमार अपनी पत्नी और पुत्री के साथ देवघर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चकमा दे दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SA vs NZ Dream11 Team Today Prediction: Stats, Analysis

Eden Gardens, Kolkata Pitch Report: The pitch is expected to...

Pakistan cricketers fined $18,000 each after team’s failure to reach T20 World Cup semifinals

2 min readMar 3, 2026 06:59 PM IST The Pakistan...

डोरंडा में दो दिनों से जलापूर्ति बाधित, आज से स्थिति सामान्य होने का दावा

रांची| रूक्का-हटिया जलापूर्ति लाइन में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के...
Join Us WhatsApp